फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   People Selling Fake Musk and Rudraksha in Gangotri

Uttarkashi News: गंगोत्री में नकली कस्तूरी, रुद्राक्ष बेच रहे लोग

Sun, 17 May 2026 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 17 May 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
People Selling Fake Musk and Rudraksha in Gangotri
व्यापार मंडल और होटल एसोसिएशन ने लगाया यात्रियों को भ्रमित करने का आरोप
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन पर शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप
उत्तरकाशी। गंगोत्री व्यापार मंडल और होटल एसोसिएशन की ओर से धाम के बस अड्डे में नकली कस्तूरी, रुद्राक्ष और हींग बेच रहे लोगों का विरोध किया है। उनका कहना है कि यह यात्रियों को हिमालय की कस्तूरी और रुद्राक्ष बताकर उन्हें भ्रमित कर रहे हैं। साथ ही मनमाने दाम वसूल रहे हैं। कहा कि इनकी ओर से हाईवे कि किनारे अवैध टेंट लगाकर मानकों के विपरीत खाद्य पदार्थ बेच रहे हैं लेकिन पुलिस और प्रशासन को कई बार लिखित शिकायत देने के बाद भी कोइ्र कार्रवाई नहीं हो रही है।
गंगोत्री व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रदेव सेमवाल, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल नौटियाल, सतेंद्र सेमवाल, निखिलेश, रंजन सेमवाल का कहना है कि विभिन्न प्रदेशों से आकर यह लोग धाम की सड़कों पर नकली सामान बेच रहे हैं। हिमालय के नाम पर कस्तूरी सहित हींग, रुद्राक्ष आदि बेचकर यात्रियों को भ्रमित कर रहे हैं। इससे हिमालय और धाम की छवि धूमिल हो रही है।
विज्ञापन

हिमालय से कस्तूरी और रुद्राक्ष आदि मिलना बहुत कठिन होता है। यात्रियों के साथ हो रहे इस धोखेबाजी को लेकर पुलिस की ओर से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। इनकी संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ये लोग यात्रियों को जबरन रोककर उन्हें यह नकली सामान मनमाने दाम पर बेचते हैं। साथ ही इनके साथ ही जुड़े कई लोगों की ओर से हाईवे के किनारे अवैध त्रिपाल के शेड लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही धाम के आसपास जंगलों में आग जलाकर भी पर्यावरण को दूषित कर रहे हैं लेकिन उसके बाद भी प्रशासन और पुलिस की ओर से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में पूर्व में पुलिस को लिखित शिकायत की गई लेकिन अब कार्रवाई न होने पर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed