{"_id":"610ffd628ebc3e73e518331f","slug":"opposition-to-the-removal-of-10-sanitation-workers-from-the-municipality-utter-kashi-news-drn386928188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका से 10 सफाई कर्मचारियों को हटाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका से 10 सफाई कर्मचारियों को हटाने का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने नगर पालिका बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) से 10 सफाई कर्मचारियों को हटाने का विरोध किया है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर हटाए गए कर्मियों को दोबारा रखे जाने की मांग की। ऐसा न किए जाने पर संगठन ने आंदोलन की चेेतावनी दी है।
पालिका प्रशासन की ओर से 10 सफाई कर्मियों को कार्य मुक्ति का नोटिस जारी किया गया है। इसपर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने आक्रोश व्यक्त किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष सुंदर ढ़ीगिया व महासचिव प्रदीप सहदेव ने कहा के जब पालिका को जरूरत थी तब सफाई कर्मियों से कार्य लिया गया। अब हटाने का नोटिस दिया है। पालिका सफाई कर्मियों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पदाधिकारियों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों के आंदोलन के बाद दस कर्मचारियों को हटाया गया। उन्होंने इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया। कर्मचारियों के हटने से उनके परिवार के समक्ष जीवनयापन का संकट उत्पन्न हो गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंप हटाए गए कर्मियों की वापसी की मांग की है।