फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Oppose cell towers.

थम नहीं रहा मोबाइल टावर का विरोध

Sat, 09 Jul 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 09 Jul 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Oppose cell towers.
मोबाइल टॉवर - फोटो : Demo pic

जोशियाड़ा सेरा में एक कंपनी की ओर से लगाया जा रहा मोबाइल टॉवर का विवाद थम नहीं रहा है। ग्रामीणों के कई बार शिकायत करने के बाद भी टावर का निर्माण बंद नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में डीएम की ओर से जनहित के लिए टावर का कार्य बंद करवाने का आदेश देने के बाद भी कार्य शुरू करा दिया है। जोशियाड़ सेरा के ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर शीघ्र टावर का कार्य नहीं रुकवाने पर 11 से अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बता दें जोशियाड़ा सेरा में जिस जगह पर एक कंपनी मोबाइल टावर लगा रही है, वहां पहले से दो कंपनियों की ओर से मोबाइल टावर लगाए गए हैं। सेरा के ग्रामीण एक ही जगह पर तीन टावर लगने से रेडियेशन के खतरे से डरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में कंपनी की ओर से विरोध के बावजूद टावर निर्माण कार्य नहीं रोके जाने पर ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने तत्कालीन डीएम  श्रीधर बाबू अद्दांकी से मुलाकात कर टावर निर्माण बंद नहीं करवाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

तब डीएम ने ग्रामीणों का विरोध और जनहित को देखते हुए कंपनी को काम बंद करने आदेश दिए, लेकिन टावर का काम दोबारा शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने डीएम दीपेंद्र चौधरी को ज्ञापन प्रेषित कर कंपनी पर राजस्व विभाग के अधिकारियों से गलत रिपोर्ट के आधार पर टावर काम शुरू करवाने का आरोप लगाया।


उन्होंने शीघ्र मोबाइल टावर का काम बंद नहीं करवाने पर 11 जुलाई से कलेक्ट्रेट में भूखहड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन पर सत्य नारायण, राकेश नेगी, फते सिंह नेगी, विरेंद्र नौटियाल, महावीर, जमुना देवी व अमरावती आदि के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed