फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Only seven complaints were registered at the multi-purpose camp.

Uttarkashi News: बहुद्देशीय शिविर में दर्ज हुई महज सात शिकायतें

Mon, 08 Dec 2025 07:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 08 Dec 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
Only seven complaints were registered at the multi-purpose camp.
नौगांव (उत्तरकाशी)। न्याय पंचायत तीयां के थौलधार में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने समस्याएं सुनीं और विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य प्रियंका थपलियाल की मांग पर आयोजित बहुद्देशीय शिविर में सात शिकायतें दर्ज हुई। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। डीएम ने शिविर में मौजूद लोगों से कहा कि सस्ते गल्ले की दुकान में जा कर राशन कार्ड की ईकेवाईसी अवश्य करवाएं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में आधार कार्ड केंद्र खोलने की मांग की।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की शिकायत पर धीमी गति से चल रहे देवराना पंपिंग योजना पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की गई। शिकायत थी कि राजस्व विभाग के पटवारी क्षेत्र में नहीं बैठते हैं जिससे उन्हें 50 किमी दूर नौगांव बड़कोट के चक्कर काटने पड़ते हैं। शिविर में संजय थपलियाल, जयेंद्र राणा, कमल सिंह राणा, रमेश इंदवाण, जय प्रकाश थपलियाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी साधु लाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डॉ. हरि सिंह बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकार,एस एस बर्मा, बीडीओ कैलाश रमोला, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed