{"_id":"81e0a1acf8a8ad4bc6b8f1cb60f550d8","slug":"on-the-road-to-government-offices-including-forcing-locks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए सरकारी दफ्तरों पर जड़े ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए सरकारी दफ्तरों पर जड़े ताले
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Tue, 29 Dec 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरासू-तराकोट-जिव्या मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को भी पीएमजीएसवाई कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। हालांकि शाम को प्रभारी डीएम की ओर से लिखित आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने ताला खोल दिया था। वहीं जुणगा-तराकोट मोटर मार्ग निर्माण की मांग को ग्रामीणों ने लोनिवि प्रांतीय खंड पर ताला जड़ा।
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ ब्लाक की दशगी पट्टी में धरासू-तराकोट-जिव्या मोटर मार्ग निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही है। कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को ग्रामीण ढोल नगाड़ों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे और पीएमजीएसवाई कार्यालय पर ताल जड़ दिया। मंगलवार को भी ग्रामीणों ने दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे प्रभारी डीएम सीडीओ जीएस रावत ने ग्रामीणों को सड़क निर्माण पर लिखित आश्वासन दिया। इसमें उन्होंने 10 फरवरी को ग्रामीण विकास मंत्रालय दिल्ली में होने वाली इंपावरमेंट कमेटी की बैठक में सड़क स्वीकृति का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
यहां से जुणगा-तराकोट मोटर मार्ग निर्माण की मांग लेकर ग्रामीणों ने लोनिवि प्रांतीय खंड के दफ्तर पर ताला जड़ा। इस दौरान यहां तैनात भारी पुलिस बल से ग्रामीणों की झड़प भी हुई।
लोनिवि के ईई अशोक कुमार ने बताया कि सड़क की सैद्धांतिक वन स्वीकृति का प्रस्ताव नोडल के पास लंबित है। उन्होंने ग्रामीणों को इसकी प्रगति से नियमित अवगत कराने की बात कही।
इस पर ग्रामीणों ने करीब ढाई घंटे बाद शाम चार बजे तालाबंदी खोल दिया। तालाबंदी करने वालों में स्वराज विद्वान, पवन नौटियाल, लक्ष्मण भंडारी, शैलेंद्र महंत, राजेंद्र रांगड़, नत्थी सिंह भंडारी, दिपेंद्र कोहली, प्रदीप कैंतुरा, विरेंद्र राणा, चंदन पंवार, मनवीर सिंह, बुद्धि लाल, चमन रावत, दिपेंद्र लाल आदि शामिल थे।