Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Now NIM will have a diploma course in mountaineering

अब निम में होगा माउंटेनियरिंग का डिप्लोमा कोर्स

Sun, 07 Feb 2021 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Now NIM will have a diploma course in mountaineering
निम में माउंटेनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स के लिए एमओयू साइन करते निम और गार्जियन गिरिप्रेमी इंस्ट - फोटो : UTTER KASHI
पर्वतारोहण प्रशिक्षण के क्षेत्र में नेहरू पर्वतोहरण संस्थान (निम) के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। निम पर्वतारोहण में डिप्लोमा कोर्स कराने वाला देश का पहला संस्थान बन गया है। इसके लिए निम ने पुणे विश्वविद्यालय के गार्जियन गिरि प्रेमी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग के साथ एमओयू साइन किया है। आगामी सत्र से निम में माउंटेनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

निम और सावित्री बाई फूले विवि पुणे के गार्जियन गिरि प्रेमी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग के बीच बीते पांच फरवरी को एमओयू साइन हुआ है। इसके तहत पुणे विवि द्वारा संचालित माउंटेनियरिंग के छह माह के सर्टिफिकेट एवं एक साल के डिप्लोमा कोर्स का एक माह का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण निम में कराया जाएगा। अभी तक निम में कम अवधि के सर्टिफिकेट कोर्स ही कराए जाते थे, जिसका प्रशिक्षुओं को सरकारी नौकरियों में फायदा नहीं मिल पाता था। अब एक साल के डिप्लोमा कोर्स के बाद पर्वतारोहण के क्षेत्र में बेहतर करियर की संभावनाएं बनेंगी। एमओयू साइन करने के दौरान निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट, उपप्रधानाचार्य लै. कर्नल योगेश धूमल तथा गार्जियन गिरि प्रेमी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग के निदेशक उमेश जिरपे एवं चेयरमैन भूषण हरसे मौजूद रहे।
विज्ञापन

उत्तराखंड के लिए दो सीटें आरक्षित
निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि अभी तक देश में कोई भी संस्थान पर्वतारोहण में डिप्लोमा कोर्स नहीं करा रहा है। पहली बार निम पुणे विवि के साथ डिप्लोमा कोर्स संचालित करेगा। इसमें एक माह का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण निम में दिया जाएगा, जबकि शेष पूरे साल की पढ़ाई गार्जियन गिरि प्रेमी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग में कराई जाएगी। इस कोर्स के लिए एमओयू में उत्तराखंड के लिए दो सीटें आरक्षित की गई हैं। अप्रैल-मई में यह कोर्स शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed