{"_id":"682dc5e709f31915f100aec5","slug":"now-health-checkup-will-be-done-24-hours-a-day-at-all-the-travel-stops-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-112711-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: अब यात्रा पड़ावों पर 24 घंटे होगी स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: अब यात्रा पड़ावों पर 24 घंटे होगी स्वास्थ्य जांच
Wed, 21 May 2025 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 21 May 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
गंगोत्री मार्ग पर हीना और यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों का दोबाटा में होगा परीक्षण
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा में यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब 24 घंटे की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई। विभाग की ओर से गंगोत्री धाम के हीना और यमुनोत्री धाम के दोबाटा स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र पर डॉक्टरों और कर्मचारियों की रात्रि में भी ड्यूटी लगाई गई है। इससे कोई भी यात्री और चालक बिना मेडिकल चेकअप के धाम में नहीं जाएगा।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए हीना और दोबाटा में हर वर्ष स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र स्थापित किया जाता है। वहां पर यात्रियों और चालकों के मेडिकल चेकअप के बाद ही उन्हें आगे यात्रा के लिए भेजा जाता है। इसके लिए दोनों केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और कर्मचारियों की तैनाती प्रतिदिन सुबह छह से रात आठ बजे तक रहती थी, लेकिन अब जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इसमें बदलाव करते हुए पहली बार चारधाम यात्रा ड्यूटी को परीक्षण केंद्रों में 24 घंटे कर दिया है।
इसका मुख्य कारण यह है कि अधिकांश यात्री अपने पड़ावों से सुबह ही चार बजे धामों के लिए अपने वाहन से रवाना हो जाते हैं, लेकिन उस समय वहां पर स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी नहीं होने के कारण उनका परीक्षण नहीं हो पाता। वहीं रात में कई यात्रियों के पड़ाव स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र और धामों के बीच में रहते हैं। इसलिए अगर वे रात में भी अपने पड़ाव के लिए पहुंचते हैं, तो इस दौरान उनका स्वास्थ्य परीक्षण हो जाएगा। इसके साथ ही विभाग ने सभी विभागीय चालकों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. बीएस रावत ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर गंगोत्री यमुनोत्री धाम के स्वास्थ्य परीक्षण केंद्रों पर सेवाओं को 24 घंटे कर दिया गया है। इससे सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण हो पाएगा।