फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Netala and gahraya in the village drinking water crisis maneri

नेताला और मनेरी गांव में गहराया पेयजल संकट

Mon, 28 Dec 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Mon, 28 Dec 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन

नेताला में लंबे समय से जलापूर्ति ठप होने से होटल व्यवसायियों एवं स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मनेरी में भी बीते एक माह से अनियमित पेयजल आपूर्ति से ग्रामीणों में रोष है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र जलापूर्ति सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन



जिला मुख्यालय से महज आठ किमी दूर नेताला में पेयजल आपूर्ति ठप होने से स्थानीय लोगों एवं होटल व्यवसायियों के साथ यहां आ रहे यात्रियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नेताला निवासी कृपाल सिंह, उमेश, राजेश सेमवाल, मुकेश आदि ने जल संस्थान के अधिकारियों से शीघ्र जलापूर्ति सुचारु करने की मांग की है।


उधर, मनेरी गांव में लोग बीते एक माह से एक किमी दूर पनियारा तोक से पानी ढो रहे हैं। गांव के प्रकाश रावत, विजय सिंह, धर्म सिंह रावत, रतन, प्रकाश, कृष्णा नौटियाल, रामलाल आदि का कहना है कि बार-बार शिकायत करने पर भी जल संस्थान के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई, तो वे मुख्यमंत्री समाधान योजना में शिकायत करने के साथ ही आंदोलन करेंगे।

जल संस्थान के अवर अभियंता अनूप सेमवाल ने बताया कि मनेरी में पेयजल लाइन जीर्णशीर्ण होने तथा स्रोत से पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed