फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Negligence in the work related to AgriStack and the Farmer Registry will not be tolerated.

Uttarkashi News: एग्रीस्टैक और फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Mon, 16 Mar 2026 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 16 Mar 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Negligence in the work related to AgriStack and the Farmer Registry will not be tolerated.
उत्तरकाशी। डीएम प्रशांत आर्य ने एग्रीस्टैक और फॉर्मर रजिस्ट्री के निर्धारित लक्ष्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्य किसानों के हितों से जुड़ा होने के कारण इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धीमी गति और लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए ऐसे कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम ने कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक ली। उन्होंने विकासखंड प्रभारी व न्याय पंचायत प्रभारियों को कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने पोर्टल पर संशोधन के बाद अब काश्तकारों को नए मोबाइल नंबर अपडेट करने और ओटीपी के माध्यम से प्रक्रिया पूरी किए जाने की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि तीस प्रतिशत से कम प्रगति वाले विकासखंड प्रभारी और न्याय पंचायत प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। बैठक में एसडीएम देवानंद शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, सीएचओ रजनीश कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed