{"_id":"58f645484f1c1b0b52471142","slug":"need-to-re-charge-ground-water-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-जल को री-चार्ज करने की जरूरत : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू-जल को री-चार्ज करने की जरूरत : सीएम
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Tue, 18 Apr 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार शाम को जिला सभागार में सभी अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की आबादी तो बढ़ रही है, लेकिन भूमिगत जल का स्तर घट रहा है। ऐसे में भूमिगत जल को री-चार्ज करने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि इसके लिए मनरेगा के तहत चाल-खाल, चेकडैम बनाए जाएं।
विज्ञापन
सीएम ने चारधाम यात्रा को लेकर बीआरओ के कमांडर एससी लूनिया से गंगोत्री हाईवे की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सड़क सही होगी तो पर्यटन भी बढ़ेगा। इसलिए सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए पहला मूलमंत्र है।
विज्ञापन
उन्होंने उद्यान विभाग को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र में अखरोट की खेती के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाए। अखरोट की खेती के लिए यहां मौसम अनुकूल हैं। खेती और बागबानी होगी तो ग्रामीणों को रोजगार भी मिल सके गा और पलायन भी रुकेगा।
विज्ञापन
एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष हुए बेहोश, देहरादून रेफर
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वागत के लिए मांतली हेलीपैड पहुंचे डुंडा ब्लॉक के भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामलाल को ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण हेलीपैड पर भी बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर सीएमओ डॉ. बचन सिंह की गाड़ी से रामलाल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जब वहां इलाज संभव नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर रामलाल के लिए हेलीकॉप्टर मंगवाया गया और उन्हेें देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया।जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रविंद्र थपलियाल ने बताया कि रामलाल की दिमाग की नस पर असर पड़ा है, जिसे ब्रेन अटैक कहते हैं। बेहोशी की हालत में ही उन्हेें देहरादून रेफर किया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।