फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Naogaon Dominates Mini Sports Competition

Uttarkashi News: मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में नौगांव का दबदबा

Sat, 03 Oct 2026 04:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 03 Oct 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
Naogaon Dominates Mini Sports Competition
कमल नदी तट स्थित खेल मैदान में हुई प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

पुरोला। कमल नदी तट स्थित खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जनपद स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में नौगांव ने सर्वाधिक खिताब अपने नाम किए। वॉलीबॉल बालक वर्ग में मोरी प्रथम और नौगांव द्वितीय रहा।
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। बालक खो-खो में नौगांव ने पहला और मोरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका खो-खो में नौगांव विजेता और डुंडा उपविजेता रहा। कबड्डी बालिका वर्ग में नौगांव प्रथम व मोरी द्वितीय जबकि बालक वर्ग में नौगांव प्रथम और डुंडा द्वितीय स्थान पर रहा। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में बैडमिंटन बालिका एकल में प्राथमिक विद्यालय कंडियाल गांव पुरोला की आराव्या प्रथम और शिवानी द्वितीय रहीं। बालक एकल में हिलग्रीन स्कूल बड़कोट के तनिष्क प्रथम और संस्कार स्कूल पुरोला के वेदांत द्वितीय रहे।
विज्ञापन

चक्का फेंक बालक वर्ग में सरस्वती विद्यामंदिर डामटा के रोहन ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बलाड़ी की प्रियांशी विजेता रहीं। गोला फेंक में बालक वर्ग से एंजिल्स एकेडमी चिन्यालीसौड़ के समीर और बालिका वर्ग से उच्च प्राथमिक विद्यालय ढकाड़ा की खुशी प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंची कूद में बालक वर्ग में हिलग्रीन बड़कोट के लक्ष्मण और बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय कफनोल की अमृता ने पहला स्थान हासिल किया। इस अवसर पर राम चंद्र पंवार, बलदेव असवाल, चरण असवाल, त्रेपन रावत, विनोद रतूड़ी, सुरेंद्र चौहान, कविता जैन, विनीता रतूड़ी, लज्जा, बिंद्रा ठाकुर, मीनाक्षी, पूजा रावत, हेमलता बंधानी, रोशनी गढ़ोही, संगीता रावत, दीपिका कंडियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed