फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Musician Moitra's cycle journey begins

संगीतकार मोइत्रा की साइकिल यात्रा शुरू

Sun, 10 Oct 2021 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Musician Moitra's cycle journey begins
गंगोत्री धाम से गंगा साइकिल यात्रा का शुभारंभ करते संगीतकार शांतनु मोइत्रा। - फोटो : UTTER KASHI
बॉलीवुड के संगीतकार शांतनु मोइत्रा ने रविवार को गंगोत्री से गंगा सागर तक साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ 10 सदस्यीय दल भी रवाना हुआ। इस दौरान गंगा और गंगा किनारे बसे लोगों पर एक म्यूजिकल डॉक्यूमेंट्री तैयार की जाएगी। साथ ही बॉलीवुड के गायकों की आवाज से सजा सांग ऑफ रिवर भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

संगीतकार शांतनु मोइत्रा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने संगीत का जादू बिखेरा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उन्होंने रविवार को गंगोत्री धाम मंदिर परिसर से गंगोत्री से गंगा सागर तक साइकिल यात्रा का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया। यात्रा के दौरान उनके साथ 10 सदस्यीय दल भी रवाना हुआ। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने शांतनु मोइत्रा को गंगाजल भेंट किया। स्थानीय ट्रेकिंग एजेंसी एक्सपीरियंस द हिमालय के दीपक राणा यात्रा में शांतनु और उनकी टीम का सहयोग करेंगे। इस दौरान स्थानीय लोक नाट्य दल संवेदना समूह के कलाकार भी पहाड़ी और गढ़वाली संगीत के साथ नजर आएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed