फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Mushroom growing training given to women

महिलाओं को दिया मशरूम उगाने का प्रशिक्षण

Sat, 09 Oct 2021 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Mushroom growing training given to women
यमुनाघाटी फल एवं सब्जी प्रसंस्करण स्वायत सहकारिता द्वारा हिमरौल गांव में महिलाओं को बटन मशरूम उत्पादन के गुर सिखाए गए। मास्टर प्रशिक्षक जगमोहन सिंह राणा ने अपने फार्म हाउस में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को मशरूम उत्पादन का निशुल्क प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने महिलाओं को मशरूम उत्पादन की पूर्व विधि, उपलब्ध कच्चा माल और उगाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार का जरिया बनाकर गांव की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो सकती हैं। मशरूम को बहुत कम खर्च पर एक बंद कमरे में आसानी से उगाया जा सकता है। प्रशिक्षण लेने वालों में राजकुमारी, ललिता, रजनी, वीना, नीलम बडोनी, शैलेंद्रा, कविता, चंद्रमोहन, देवेन्द्र सिंह, दर्शन सिंह, शूरवीर सिंह, हरिमोहन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed