फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Movement of villagers postponed on MLA's assurance

विधायक के आश्वासन पर ग्रामीणों का आंदोलन स्थगित

Wed, 09 Dec 2020 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Movement of villagers postponed on MLA's assurance
सड़क निर्माण की मांग को लेकर बीते 15 दिन से क्रमिक अनशन आंदोलन पर डटे पयांसारी के ग्रामीणों ने यमुनोत्री विधायक के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया है। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने अनशन स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को मार्च तक सड़क का काम शुरू कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

गवानाग मोटर मार्ग से पयांसारी होते हुए जुणगा ब्रह्महखाल मोटर मार्ग तक स्वीकृत पांच किमी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से गुस्साए ग्रामीण बीते 25 नवंबर से गांव के काली मंदिर परिसर में क्रमिक अनशन पर डटे थे। इस बीच सरकार एवं प्रशासन द्वारा सुध नहीं लिए जाने से ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा था। बुधवार को यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत पयांसारी गांव पहुंचे। उन्होंने अनशन स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की। विधायक ने ग्रामीणों को शीघ्र सड़क की डीपीआर तैयार कराकर मार्च तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराने का भरोसा दिलाया। इससे आश्वस्त होकर ग्रामीणों ने 31 मार्च तक के लिए अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष अतर सिंह नेगी, सचिव त्रेपन सिंह कुमाईं, डा.मनवीर भंडारी, मनीष भंडारी, धनवीर रमोला, सचेंद्र कुमाईं, आलेंद्र भंडारी, अजार सिंह भंडारी, बहादुर सिंह रावत, जनक सिंह आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed