फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Movement of the shrine brought color purohiton

रंग लाया तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन

Mon, 23 Nov 2015 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Mon, 23 Nov 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन

नमामि गंगे की तर्ज पर नमामि यमुने योजना शुरू करने की यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन रंग लाने लगा है। एसडीएम के नेतृत्व में यमुनोत्री पहुंची टीम ने ‘कालिंदी यमुनोत्री गरुढ़गंगा महादर्शन’ योजना की प्रारंभिक तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इसमें यमुनोत्री धाम में साफ सफाई के इंतजाम, सुरक्षा कार्य और ढांचागत सुविधाओं के विकास साथ ही सुंदरीकरण के कार्य प्रस्तावित किए जा रहे हैं। जल्द ही डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन



चार धाम यात्रा के प्रथम तीर्थ यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने हाल ही में नमामि गंगे की तर्ज पर नमामि यमुने योजना की मांग की थी।

सोमवार को एसडीएम राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने ‘कालिंदी यमुनोत्री गरुढ़ गंगा महादर्शन’ योजना की प्रारंभिक तैयारी के लिए सर्वे शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में पर्यटन अधिकारी केएस नेगी, तहसीलदार मुकेश रमोला, सिंचाई विभाग के एई पीएस रावत, लोनिवि के एई वीपी द्विवेदी, यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन प्रकाश उनियाल, सचिव पुरुषोत्तम उनियाल, सुभाष उनियाल सहित वन विभाग, जिला पंचायत एवं राजमार्ग निर्माण खंड के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

कोट...
शासन से कालिंदी यमुनोत्री गरुढ़ गंगा महादर्शन योजना की प्रारंभिक तैयारी के निर्देश मिले हैं। यमुनोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण कर लिया गया है। जल्द ही इसकी डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।

राजकुमार पांडेय, एसडीएम बड़कोट।

कोट...
यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए नमामि गंगे की तर्ज पर महायोजना चलाने की जरूरत  है। यह तभी सार्थक है जब यमुना के उद्गम यमुनोत्री का विकास हो और यहीं से स्वच्छता के इंतजाम किए जाए।
पवन प्रकाश उनियाल, उपाध्यक्ष यमुनोत्री मंदिर समिति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed