फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Mother-in-law arrested in case of death of married woman under suspicious circumstances

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सास गिरफ्तार

Mon, 09 May 2022 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law arrested in case of death of married woman under suspicious circumstances
गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी सास को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति, ससुर व देवर को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मृतका के भाई ने दहेज हत्या के आरोप में ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को चिन्यालीसौड़ के नैरी गांव में विवाहिता कुसुमलता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस संबंध में मृतका कुसुम के भाई द्वारिका प्रसाद ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए धरासू थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। द्वारिका ने बताया था कि अप्रैल 2021 में उसकी बहन कुसुम की शादी नैरी गांव निवासी प्रमोद थपलियाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कुसुम को दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। द्वारिका ने बताया कि जिस कमरे में कुसुम का शव रखा गया था, वह कमरा कुसुम का नहीं था। कुसुम के गले पर घाव थे और मंगलसूत्र भी तोड़ा गया था। द्वारिका की शिकायत पर धरासू पुलिस ने पति प्रमोद थपलियाल, ससुर प्रेमदत्त, देवर सुबोध व सास सुमति के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। कुसुम 6 माह की गर्भवती थी। बीते शुक्रवार देर रात को पुलिस ने पति प्रमोद, देवर सुबोध व ससुुर प्रेम दत्त को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। वहीं सोमवार को पुलिस ने सास सुमति को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना कर रहे सीओ अनुुज ने कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed