{"_id":"57efec414f1c1bb865573daf","slug":"minister-plans-to-launch-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने किया करोड़ों की योजनाओं का शुभारंभ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने किया करोड़ों की योजनाओं का शुभारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sat, 01 Oct 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने चिन्यालीसौड़ में 12 करोड़ 97 लाख 33 हजार की लागत से होने वाले विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मंत्री ने एचआरटी से जसपुर, थौला से कुमराड़ा (मुण्डरासेरा), धरासू पुल से दिकोली-अदनी-रौतल सड़क और बड़कोट-बादसी-पुज्यारगांव हल्का वाहन मार्ग में परिवर्तन सहित डामरीकरण आदि का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
उन्होंने उच्चीकृत राउमावि सूरी, बगोड़ी, गढ़वाल गाड़ एवं राइंका दिचली, खालसी तथा राबांइका चिन्यालीसौड़ का उद्घाटन किया। उन्होंने उद्यान सचल दल जिब्या कोटधार, बड़ेथी एवं श्रीकोट का भी लोकार्पण किया। वहीं, उन्होंने 63 लाख 18 हजार की लागत से बने गंगोरी मत्स्य प्रक्षेत्र का आपदा के तहत पुनर्निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन
पशु सेवा केंद्र कवागड्डी, बादसी, जेयष्ठवाड़ी का शुभारंभ किया। नगर पंचायत चिन्यालीसौड़ के अवस्थापना को मंत्री की ओर से करीब पांच से छह करोड़ अवमुक्त किया गया है। साथ ही पालिका बड़कोट को भी 7 से 8 करोड़ जारी किए हैं।
विज्ञापन
काबीना मंत्री ने सात पशुपालकों को पशु शेड निर्माण के लिए प्रत्येक को 20-20 हजार का चेक दिया। इस मौके पर प्रमुख चिन्यालीसौड़ विजेंद्र सिंह रावत, ज्येष्ठ उप प्रमुख नरेंद्र सिंह राणा, पूर्व प्रमुख भरत चंद रमोला, उक्रांद के भरत सिंह नाथ, एसडीएम सौरभ असवाल आदि मौजूद थे।