फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Mgnrega 40 million plans approval

मनरेगा की 40 करोड़ की योजनाओं का अनुमोदन

Thu, 11 Feb 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Thu, 11 Feb 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास योजनाओं पर चर्चा करने के साथ ही मनरेगा के तहत 40 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं का अनुमोदन किया गया। सदन में दो मिनट का मौन रखकर सियाचीन में शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी गई।
विज्ञापन



ब्लाक प्रमुख विजेंद्र रावत की अध्यक्षता में हुई बीडीसी बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों तथा उनसे जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


मनरेगा के तहत विकासखंड के विभिन्न गांवों में 40.34 करोड़ लागत की 2166 योजनाएं अनुमोदित की गईं। समाज कल्याण विभाग के गोपाल राणा ने बताया कि सरकार दाईयों को एक हजार रुपये पेंशन दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा मांगल गीत गाने वाली महिलाओं और जागरियों के लिए भी पेंशन की व्यवस्था है। ग्राम्य विकास विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि इंदिरा आवास से वंचित पात्र परिवारों को अब प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा।


बैठक में वन, शिक्षा, लघु सिंचाई, लोनिवि, स्वास्थ्य आदि विभागों पर भी चर्चा की गई। हालांकि जिला स्तरीय अधिकारियों के नहीं पहुंचने के कारण बैठक महज दो घंटे ही चली।

इस मौके पर बीडीओ कैलाश जोशी, वीपी डबराल, जोगेंद्र रावत, श्याम सुंदर, वीरेंद्र, देव सिंह, सरोजनी गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed