{"_id":"5ff4a3668ebc3e2e2616e6cb","slug":"merchant-hotel-association-face-to-face-with-widening-yamunotri-highway-utter-kashi-news-drn3668096194","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण को लेकर व्यापारी-होटल एसोसिएशन आमने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण को लेकर व्यापारी-होटल एसोसिएशन आमने सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्बटपुर-डामटा-यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के तहत तहसील मुख्यालय वाले नगर में सड़क को चौड़ा करने पर व्यापार मंडल और होटल एसोसिएशन आमने सामने आ गए हैं। व्यापार मंडल ने नगर से बाहर बाईपास बनाने की मांग की है, जबकि होटल एसोसिएशन समेत अन्य लोग नगर के मध्य हाईवे को बरकरार रखने की मांग कर रहे हैं।
यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के तहत हर्बटपुर से बड़कोट तक 110 किमी हिस्से में सड़क को चौड़ा किया जाना है। इसके लिए नौगांव तक चौड़ीकरण की जद में आ रही परिसंपत्तियों को चिह्नित कर इनका प्रतिकर भी बांटा जा चुका है। इस बीच पालिका बड़कोट में हाईवे चौड़ीकरण को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही है। नगर के मध्य से गुजर रहे यमुनोत्री हाईवे को चौड़ा करने पर यहां बड़ी संख्या में भवन जद में आने को देखते हुए कुछ लोग हाईवे को नगर से बाईपास कर गुजारने की मांग कर रहे हैं। व्यापार मंडल के राजाराम जगूड़ी, धनवीर रावत, राजेश उनियाल आदि ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बाईपास की पैरवी की।
बाईपास निर्माण की सुगबुगाहट के बीच होटल एसोसिएशन ने इसके विरोध में मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, विशालमणि रतूड़ी, मनमोहन चौहान, भगवान सिंह राणा ने बाईपास का विरोध करते हुए नगर के मध्य से ही हाईवे को आगे बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने स्वीकृत डीपीआर के अनुसार ही हाईवे का चौड़ीकरण करने की मांग की। पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत का कहना है कि बाईपास समस्या का समाधान नहीं है। नगर के मध्य करीब तीन सौ मीटर हिस्से में अधिक समस्या है। इसके लिए एनएच एवं लोनिवि कार्यालय को बहुमंजिला इमारत तैयार कर शिफ्ट किया जा सकता है। इस भवन की निचली मंजिलों में पार्किंग एवं दुकानें बनाई जा सकती है। उन्होंने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने की बात कही।
विज्ञापन
अभी बड़कोट नगर में हाईवे चौड़ीकरण की जद में आने वाले भवनों को हटाने की कार्रवाई शुरू नहीं हुई है, जिस दिन एनएच को जरूरत पड़ेगी, उस दिन विधिवत नोटिस जारी किए जाएंगे। हाईवे को नगर से बाहर ले जाने का मांगपत्र भी मिला है।
चतर सिंह चौहान, एसडीएम बड़कोट।