{"_id":"e4f9fd8fcb585be52408880866b157e2","slug":"medical-camp-yielded-38-youth-fit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मेडिकल कैंप में 38 युवक मिले फिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कैंप में 38 युवक मिले फिट
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Mon, 18 Jan 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने के लिए जिले के युवाओं ने खासा उत्साह दिखाया। कर्नल अजय कोठियाल की प्रेरणा से गठित यूथ फाउंडेशन की ओर से आयोजित सेना भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण के लिए लगाए गए मेडिकल कैंप में 239 युवक शामिल हुए। योग्यता के मानक पूरे करने वाले 38 युवकों का चयन किया गया।
विज्ञापन
पौराणिक माघ मेले में जिलेभर से भारी भीड़ को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा के अनुरोध पर यूथ फाउंडेशन ने सेना भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण के लिए पीजी कालेज ऑडिटोरियर परिसर में मेडिकल कैंप लगाया है।
विज्ञापन
फाउंडेशन के प्रतिनिधि हरीश डंगवाल एवं शैलेंद्र मटूड़ा ने बताया कि कैंप तीन दिनों तक चलेगा। पहले दिन कैंप में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 239 युवक पहुंचे।
विज्ञापन
लंबाई, छाती और मेडिकल के बाद इनमें से 38 युवक सेना में भर्ती के योग्य पाए गए। इन्हें मनेरा में चल रहे कैंप में तीन माह तक निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बता दें कि निम के प्रधानाचार्य कर्नल कोठियाल की प्रेरणा से गठित यूथ फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे निशुल्क प्रशिक्षिण शिविरों से अब तक सात सौ से अधिक युवक सेना में भर्ती हो चुके हैं।
अभी तक इन कैंपों का सफलता प्रतिशत 85 से ज्यादा है। सोमवार को मेडिकल कैंप में हवलदार जगमोहन, कुलदीप सिंह कुर्मांचली, जयवीर सिंह एवं लक्ष्मण भाटिया ने युवकों की जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रकाश रमोला, कुलदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।