{"_id":"6942b1014be71c92070a2ac7","slug":"malta-festival-emphasis-placed-on-transforming-traditional-farming-into-a-commercial-enterprise-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-116707-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल्टा महोत्सव : पारंपरिक खेती को व्यावसायिक रूप देने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल्टा महोत्सव : पारंपरिक खेती को व्यावसायिक रूप देने पर जोर
Wed, 17 Dec 2025 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 17 Dec 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
उद्यान विभाग की ओर से किया गया महोत्सव का आयोजन, विधायक ने किया शुभारंभ
उत्तरकाशी। उद्यान विभाग की ओर से बुधवार का एक दिवसीय माल्टा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जिले के किसानों एवं बागवानों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने महोत्सव का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने माल्टा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही कहा कि सरकार काश्तकारों और बागवानों की आर्थिकी को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि प्रशिक्षण में विशेषज्ञों की ओर से दी जा रही जानकारियों को गंभीरता से समझ लिया जाए। माल्टा पहाड़ की अपनी पारंपरिक प्रजाति है। इसे आमतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षों से पारंपरिक तौर पर उगाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में माल्टा उत्पादन बिखरे हुए स्वरूप में है जिससे अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इसे देखते हुए माल्टा उत्पादन को व्यवस्थित करने और उचित प्रबंधन अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने सेब और कीवी की तर्ज पर माल्टा के लिए भी क्लस्टर आधारित मॉडल विकसित करने के निर्देश उद्यान विभाग को दिए। मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. रजनीश सिंह ने कहा कि जनपद में माल्टा उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं लेकिन वर्तमान में किसानों के यहां माल्टा के पेड़ कम संख्या हैं और कहीं भी विशेष रूप से माल्टा के बाग विकसित नहीं किए गए हैं। इसे देखते हुए विभाग द्वारा माल्टा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर आधारित बागवानी को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, सहायक निदेशक उद्यान डॉ. ज्योति बजेली, टीएस पु्ंडीर, डॉ.कमल पांडे,सुधीर सक्सेना आदि मौजूद रहे।