फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Making money from alcohol is not our policy, we will gradually eliminate alcohol from the state.

शराब से पैसे कमाना हमारी नीति नहीं, धीरेे-धीरे प्रदेश से शराब को खत्म कर देंगे

Tue, 18 Apr 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Tue, 18 Apr 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शराब से पैसे कमाना हमारी नीति नहीं है। धीरे-धीरे शराब को उत्तराखंड से खत्म कर देंगे क्योंकि अगर अभी शराब को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया तो 2 हजार करोड़ का राजस्व मिलना बंद हो जाएगा। कर्मचारियों का वेतन देना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन


शराब को पूर्ण रूप से बंद करने से पहले हमें अपने आय के दूसरे संसाधन मजबूत करने पड़ेंगे। हालांकि, वर्तमान में हमने शराब की दुकान खुलनें का समय घटाकर 6 घंटे कर दिया है।  सीएम यहां लोनिवि गेस्ट हाउस परिसर में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री मंगलवार को यहां अपने दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। देर शाम मुख्यमंत्री ने जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक भी ली और इसके बाद केदारघाट पर गंगा आरती में  भी शामिल हुए।
विज्ञापन


कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए लोकायुक्त की जरूरत नहीं है। हम ऐसी सरकार देंगे कि लोकायुक्त की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। भ्रष्ट्राचार की लड़ाई धर्मयुद्ध की तरह लड़ेंगे, जिससे किसी को उंगली उठाने का मौका नहीं मिलेगा। अगर हमने भ्रष्ट्राचार पर 70 प्रतिशत भी अंकुश लगा दिया तो विकास खुद ही दिखने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें सीमित वित्तीय संसाधनों के बीच अपनी आय एक हजार करोड़ तक पहुंचानी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत की कल्पना की है। इसलिए स्वच्छता के अभियान को आगे बढ़ाना है।

सीएम रावत ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहली बार किसी पार्टी की झोली में पूर्ण बहुमत के साथ 57 सीटें डाली हैं, लेकिन अब हमारी जिम्मेदारियां ज्यादा बढ़ गई हैं, क्योंकि जनता की अपेक्षाएं भी बहुत अधिक हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं और नेताओं को गुरूर नहीं करना है।

हमें जन अपेक्षाओं पर खरा उतरना पड़ेगा, नहीं तो जनता यू टर्न लेने में अधिक समय नहीं लेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ऐसी पहल करने जा रहे हैं कि 2019 तक हर अशिक्षित को शिक्षित कर पाएं। इसके लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों को अपने साथ जोड़ेंगे।

2022 तक हर जरूरतमंद के पास शौचालय, बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं युक्त अपना घर होगा।  इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, जिलाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल, जिला महामंत्री विजय संतरी आदि शामिल रहे।


गंगोत्री और यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषणाएं-
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में उत्तरकाशी में बहुमंजिला पार्किंग के लिए 6 करोड़, भटवाड़ी में तहसील भवन के पुनर्निमाण के लिए 3 करोड़ 50 लाख रुपये, भटवाड़ी में मिनी स्टेडियम और रैथल पहुंच मार्ग के लिए 1 करोड़ 35 लाख 17 हजार रुपए के अलावा सड़क निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा, 4 करोड़ आपदामद और 10 लाख रुपए वनाग्निमद में जिलेे को देने की घोषणा की, जबकि यमुनोत्री में सड़क निर्माण कार्यों के लिए 10 करोड़ की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed