{"_id":"65abd65edb1e7d76470c076b","slug":"magh-melas-cultural-evening-named-after-folk-singer-narendra-singh-negi-utter-kashi-news-c-54-1-uki1002-4192-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: दुई गति बैशाख सुरमा मेरा मुलुक मेला...पर थिरके दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: दुई गति बैशाख सुरमा मेरा मुलुक मेला...पर थिरके दर्शक
विज्ञापन
उत्तरकाशी माघ मेला मंच पर सांस्कृति संध्या की प्रस्तुति देते सुप्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह
लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के नाम रही माघ मेले की सांस्कृतिक संध्या
विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभी
उत्तरकाशी। माघ मेले (बाडाहाट कू थौलू) की छठवीं सांस्कृतिक संध्या लोक गायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के नाम रही। इस दौरान उन्होंने त्वीं छई मेरी सौंज्ड्या, हिमंवत देश, सलाणा स्याली, दुई गति बैशाख सुरमा मेरा मुलुक मेला, फ्योंली बोलु या बुरांश बोलू आदि गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं शनिवार को भी मंच पर दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
शुक्रवार रात को सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने किया। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि मेले हमारी लोक संस्कृति द्योतक हैं, जहां लोगों को मेल मिलाप करने के साथ ही क्षेत्रीय संस्कृति से भी रूबरू होने का मौका मिलता है।
इसके बाद लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने सांस्कृतिक संध्या की प्रस्तुति हे शिव अविनाशी, कैलाश वासी गाकर की। जिसके बाद उन्होंने बाबा दूधाधारी, त्वीं छंई, बाजूबंद सुल्पा की साज, आई पंचमी माऊ की, सुदी नी देखदू कैसणी, फ्योली बोलूं या बुरांश बोलू...आदि गीत गाए। इसके बाद लोक गायक अनिल बिष्ट ने युगल बाजूबंद सहित अन्य गानों से दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
वहीं शनिवार दिन में माघ मेला मंच पर पोखू देवता कला मंच हुडोली, राजेश आर्यन एंड टीम, मां गंगा फिल्मस, जौनसारी गायक बाबू राम शर्मा, नवीन कठैत, अंकित सकलानी, विकास खंड थत्यूड़ की टीम ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख पुरोला सरिता पंवार, डुंडा शैलेंद्र कोहली, भटवाड़ी बिनीता रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कविता परमार, मनवीर रावत, अरविंद पश्चिमी आदि मौजूद रहे।
झूले वाले नहीं लौटा रहे लोगों के पैसे
उत्तरकाशी। माघ मेले में भीड़ का फायदा उठाकर झूला व चरखी संचालक लोगों के पूरे पैसे नहीं लौटा रहे हैं। अभी तक तीन लोगों के पूरे पैसे वापस नहीं करने का मामला सामने आ चुका है। शिकायत पर पुलिस ने एक शिक्षक को उसके 900 रुपये वापस दिलाएं हैं। शिक्षक हरीश बिष्ट ने बताया कि झूला चरखी संचालक भीड़ का फायदा उठाकर लोगों के अतिरिक्त लिए पैसे नहीं लौटा रहे हैं। झूला संचालक लोगों से पांच-पांच सौ रुपये के नोट मांग रहे हैं। इधर, उत्तरकाशी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि झूला पर पुलिस जवानों को ड्यूटी पर लगाया है। वहीं, मेले में लक्की सेवन के नाम से खुलेआम जुआ खेला जा रहा है। शिकायत पर पुलिस ने कुछ दिन पहले यह बंद कराया था, लेकिन फिर यहां चोरी छिपे यह शुरू कर दिया गया है। संवाद