फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Made villagers aware through seminar

Uttarkashi News: गोष्ठी के माध्यम से ग्रामीणों को किया जागरूक

Sun, 21 Jan 2024 07:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
Made villagers aware through seminar
नौगांव (उत्तरकाशी)। अपर यमुना वन प्रभाग की विभिन्न रेंजों में वन विभाग की ओर से वनाग्नि गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीणों को वनाग्नि एवं वन्य जीवों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी अपर यमुना वन प्रभाग डॉ. अभिलाषा सिंह के निर्देशन में रविवार को नौगांव रेंज के भंकोली और चोपड़ा गांव में आयोजित जागरूकता गोष्ठ में ग्रामीण एवं वन पंचायत सरपंचों को वनाग्नि रोकथाम एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। भंकोली गांव में आयोजित जागरूकता गोष्ठी में वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि जंगलों में जलती माचिस तीली व बीड़ी सिगरेट न फेंके। साथ ही वनों के समीप स्थित खेतों में सावधानी से झाड़ियां जलाएं। इस मौके पर वन पंचायत सरपंच शशि देवी, पप्पू राणा, बलवीर सिंह बुटोला, वन दरोगा विजलिया पंचवान, कृपाल सिंह, केशव भटवाण, आशीष चौधरी, नीरज चौहान, सचिन नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed