{"_id":"658c7f7a3ed5c81cce0bf899","slug":"long-time-ill-freedom-fighter-chindrialal-passes-away-2023-12-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रियालाल का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रियालाल का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Thu, 28 Dec 2023 04:35 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 28 Dec 2023 04:35 PM IST
सार
Uttarakhand News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रियालाल को पिछले माह शरीर में इंफेक्शन बढ़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार देर रात को उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रियालाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लंबे समय से बीमार चल रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रियालाल (100) ने उत्तरकाशी के मातली बंदरकोट स्थित अपने आवास पर देर शाम अंतिम सांस ली। आज भागीरथी किनारे केदारघाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। डीएम अभिषेक रूहेला ने स्व.चिंद्रियालाल के बंदरकोट स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया। स्व.चिंद्रियालाल के पुत्र चिरंजी लाल ने उन्हें मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले माह शरीर में इंफेक्शन बढ़ने पर उन्हें पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया। जिसके बाद कुछ समय तक उनका उपचार दून अस्पताल में चला। कुछ दिन पहले ही उनके परिजन उन्हें दून अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उत्तरकाशी वापस लाए थे। जहां बुधवार देर शाम उनका निधन हो गया।
Haridwar: पतंजलि पहुंचे सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह, निवेश को लेकर हो सकती है चर्चा
उत्तराखंड एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन के प्रदेश महासचिव सीएल भारती ने बताया कि उनके निधन की सूचना पर कुछ परिजन बड़कोट व पुरोला से पहुंच रहे हैं।
Haridwar: पतंजलि पहुंचे सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह, निवेश को लेकर हो सकती है चर्चा
उत्तराखंड एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन के प्रदेश महासचिव सीएल भारती ने बताया कि उनके निधन की सूचना पर कुछ परिजन बड़कोट व पुरोला से पहुंच रहे हैं।