फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   List of 50 guests to be given before the wedding ceremony

शादी समारोह से पूर्व देने होगी 50 मेहमानों की सूची

Thu, 29 Apr 2021 06:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
List of 50 guests to be given before the wedding ceremony
शादी विवाह आदि समारोहों के आयोजन से पूर्व आयोजकों को निर्धारित 50 मेहमानों की सूची निकटवर्ती पुलिस अथवा राजस्व पुलिस को सौंपनी होगी। इससे अधिक संख्या में लोग समारोह में पाए जाने पर आयोजक के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पूर्व में जारी गाइड लाइन के अनुसार शादी विवाद आदि समारोहों में 50 से अधिक मेहमान शामिल नहीं हो सकते हैं। इसके बावजूद जिले में शादी आदि आयोजनों में भीड़ पर रोक नहीं लग पा रही है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। साथ ही छूट के समय बाजार खुला होने पर उमड़ रही भीड़ भी कोरोना संक्रमण को न्योता दे रही है। कोविड गाइडलाइन के तहत सख्त नियम और निरंतर चेकिंग अभियान के बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम मयूर दीक्षित ने जनसामान्य से अपील करते हुए कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सहयोग मांगा है। उन्होंने लोगों से अपने घरों में ही रहने तथा बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों का औचक निरीक्षण कराया जाएगा और मानक से अधिक लोग मिलने पर आयोजकों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed