बीड़ी सुलगाते ही आसमान से गिरी बिजली, हुआ दर्दनाक हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौत किस बहाने आ जाए, कोई नही जानता। ऐसा ही कुछ पुरोला से देहरादून आ रहे मूर्तीराम के साथ हुआ।
मूर्तीराम रविवार सुबह पुरोला से देहरादून आने के लिए टाटा सूमो में सवार हुआ था। मगर उसे क्या मालूम था कि प्रकृति का कहर उस पर ऐसा गिरेगा की पल भर ही उसकी जिंदगी लील जाएगा।
रविवार को दोपहर बाद तीन बजे मसूरी से करीब तीन किलोमीटर दूर इंदिरा कॉलोनी के पास एक ऐसा हादसा हुआ जो हर किसी को झकझोर गया।
पौने तीन बजे पुरोला से देहरादून आ रही टाटा सूमो संख्या यू के 07 एम 4658 की छत पर सवारियों के सामान को बारिश से बचाने के लिए चालक बजेश शर्मा ने छत पर तिरपाल ओढ़ाई।
मृतक के शरीर से निकल रहा था धुंआ
इसी बीच एक 58 वर्षीय मूर्तीराम डिमरी पुत्र देवीराम डिमरी निवासी पुरोला बाजार उत्तरकाशी बीड़ी पीने के लिए उतर गया। बीड़ी सुलगते ही आसमान से आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी और पेड़ की टहनी टूटकर मूर्तीराम पर कहर बनकर जा गिरी। मूर्तीराम मौके पर ही बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।
मृतक के शरीर से धुंआ भी निकल रहा था। सूमो के चालक बृजेश ने बताया कि मूर्तीराम के साथ उनकी बेटी मीरा और छह महीने का पोता भी देहरादून आ रहा था। टाटा सूमो में 10 लोग सवार थे।
चालक बृजेश शर्मा ने मसूरी पुलिस को सूचना दी। मौके पर 108 भी पहुंची। पुलिस मूर्तीराम को सेंटमेरी अस्पताल ले गयी। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए देहरादून भेज दिया है।