फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Learn the tricks of the youth adventure tourism activities

युवाओं ने सीखे साहसिक पर्यटन गतिविधियों के गुर

Sun, 27 Dec 2015 09:39 PM IST
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी Updated Sun, 27 Dec 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
साहसिक खेल विभाग का दस दिवसीय एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स रविवार को संपन्न हुआ। कोर्स में शामिल 96 युवाओं को साहसिक पर्यटन के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं ने हिमाच्छादित दयारा तक ट्रेकिंग का लुत्फ लिया। सोमवार से शुरू हो रहे दूसरे कोर्स में रवाईं घाटी के युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


बीते 18 दिसंबर को शुरू हुए एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स में जिले की गंगा घाटी के 78 युवक एवं 18 युवतियां शामिल हुईं। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मनेरा में रस्सी की गांठें लगाने तथा साहसिक पर्यटन में प्रयुक्त उपकरणों के बारे में बताया गया। इसके बाद नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में वॉल क्लाइंबिंग तथा तेखला में रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, जुमारिंग, टेंट पिचिंग तथा मनेरा में रीवर क्रॉसिंग के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन


शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि एसडीएम भटवाड़ी आरके पांडेय ने कहा कि जनपद में साहसिक पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। प्रशिक्षित युवा क्षेत्र में स्वरोजगार को आर्थिकी का जरिया बना सकते हैं। उन्होंने इस दिशा में साहसिक खेल विभाग के प्रयासों की सराहना की। जिला साहसिक खेल अधिकारी केएस नेगी ने बताया कि सोमवार से दूसरा एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स शुरू किया जा रहा है। इसमें रवाईं घाटी के युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक कैप्टन लक्ष्मण सिंह नेगी, प्रशिक्षक यशवंत, महेंद्र पंवार, सौरभ रौतेला, प्रदीप गुसाईं, महेंद्र राणा, मुकेश पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed