फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Landslide disrupts Gangotri highway hours

भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे घंटे बाधित, यमुनोत्री हाईवे पर चौथे दिन भी आवाजाही नहीं

Tue, 07 Jul 2020 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Landslide disrupts Gangotri highway hours
जर्झर गाड के पास यमुनोत्री राजमार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से से कुछ इस तरह आवाजाही करते स्थानीय ग्? - फोटो : UTTER KASHI
उत्तरकाशी/बड़कोट। सोमवार रात हुई भारी बारिश के चलते गंगोत्री हाईवे कई घंटे बाधित रहा। मंगलवार सुबह बीआरओ ने मलबा हटाकर करीब साढ़े आठ बजे आवाजाही बहाल कराई। इसके साथ ही जिले के तीन मार्गों पर भी घंटों आवाजाही ठप रही। उधर, यमुनोत्री हाईवे पर चौथे दिन भी वाहनों का यातायात बहाल नहीं हो सका। इस हिस्से में ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिले में सोमवार रात बारिश से धरासू क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ, जिससे गंगोत्री हाईवे पर दर्जनों वाहनों फंस गए। भूस्खलन के कारण अदनी-रौंतल, धरासू-जोगत और गढ़ देवल मोटर मार्गों पर भी यातायात बाधित हुआ। जिससे स्थानीय ग्रामीणों को बहुत दिक्कत उठानी पड़ी। इन पर मलबा हटाने का काम जारी है।
विज्ञापन

कल तक सुचारू हो सकता है यमुनोत्री हाईवे
यमुनोत्री हाईवे का 10 मीटर हिस्सा बह जाने से मुश्किल बनी हुई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल के मुताबिक नौ जुलाई तक एनएच सुचारू होने की संभावना है। स्यानाचट्टी चौकी प्रभारी कांतिराम जोशी ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल तीर्थयात्रियों को यमुनोत्री धाम जाने से रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed