फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Laborers and horse/mule handlers are crowding around passengers as soon as they step off their vehicles.

Uttarkashi News: वाहन से उतरते ही यात्रियों को घेर रहे मजदूर व घोड़ा-खच्चर संचालक

Fri, 02 Oct 2026 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 02 Oct 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Laborers and horse/mule handlers are crowding around passengers as soon as they step off their vehicles.
फोटो
विज्ञापन

सेवाएं लेने के लिए बना रहे हैं दबाव, व्यवस्था पर सवाल
लोगों ने ऐसी शिकायतों पर नियंत्रण लगाने की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़कोट। यमुनोत्री धाम की यात्रा के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में यात्रियों को लेकर अव्यवस्था की शिकायतें सामने आ रही हैं। आरोप है कि वाहन से उतरते ही मजदूर और घोड़ा-खच्चर संचालक यात्रियों को घेरकर अपनी सेवाएं लेने के लिए दबाव बनाते हैं। शुक्रवार को भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जानकीचट्टी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को वाहन से उतरते ही कुली और घोड़ा-खच्चर संचालक अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास करते हैं। कुछ मामलों में सामान को लेकर खींचतान की स्थिति बनने की बात भी सामने आई है। अरविंद सिंह, महावीर पंवार, संदीप राणा आदि ने कहा कि यात्रियों से शुल्क वसूली की व्यवस्था तो है लेकिन उन्हें सुव्यवस्थित तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराने पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को घेरकर सेवाएं लेने के लिए दबाव बनाने की शिकायतों पर नियंत्रण जरूरी है। स्थानीय लोगों ने जानकीचट्टी में यात्रियों के लिए साफ सुथरी व्यवस्था बनाने, कुली और घोड़ा-खच्चर सेवाओं को व्यवस्थित करने और यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग की। बड़कोट एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि यात्रियों को घेरने और अव्यवस्था से जुड़े मामलों में पुलिस और जिला पंचायत को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed