{"_id":"6abfc7480ab6fdfb830054b8","slug":"anil-nautiyal-and-premkant-semwal-elected-unopposed-as-pradhan-and-kshetra-panchayat-member-respectively-in-mukhba-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-122554-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: मुखबा में निर्विरोध चुने गए अनिल नौटियाल प्रधान और प्रेमकांत सेमवाल क्षेपंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: मुखबा में निर्विरोध चुने गए अनिल नौटियाल प्रधान और प्रेमकांत सेमवाल क्षेपंस
Fri, 02 Oct 2026 08:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 02 Oct 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित।
उत्तरकाशी।
गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के करीब डेढ़ वर्ष बाद ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य का निर्विरोध चुनाव कर दिया गया है। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित लंबे समय से मुखबा-जांगला सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे, इसलिए उन्होंने त्रिस्तरीय चुनाव में भाग नहीं लिया था, वहीं अब अनिल नौटियाल को ग्राम प्रधान और प्रेमकांत सेमवाल को क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुना गया है।
खंड विकास अधिकारी भटवाड़ी अमित ममगाई ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से विकासखंड के मुखबा गांव में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पचायत सदस्य सहित लौंथरू-बयाणा-डिडसारी सीट पर क्षेत्र पंचायत पद रिक्त होने के कारण वहां पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार मुखबा गांव के लिए प्रधान सीट पर पहले दो नामांकन पत्र खरीदे गए थे लेकिन उसमें से एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। क्षेत्र पंचायत सीट पर एक ही नामांकन पत्र खरीदा गया था, इसलिए अब प्रधान और क्षेत्र पंचायत सीट पर एक-एक प्रत्याशी हैं।
ग्रामीणों ने आपसी सहमति से दोनों पदों पर निर्विरोध प्रत्याशियों का प्रस्ताव दिया है। दूसरी ओर लौंथरू-बयाणा-डिडसारी के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पर दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। ममगाईं ने कहा कि अभी नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया सहित नाम वापसी का समय है। इसलिए इस सीट पर फिलहाल दो प्रत्याशी आमने सामने हैं।