{"_id":"5724d0c14f1c1b3969a92085","slug":"kindled-against-the-arrest-of-former-bjp-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक की गिरफ्तारी पर भड़के भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक की गिरफ्तारी पर भड़के भाजपाई
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sat, 30 Apr 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोत्री हाईवे पर जाम लगाने के मामले में गंगोत्री के पूर्व विधायक गोपाल रावत समेत आठ लोगों की गिरफ्तारी से गुस्साए भाजपाइयों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर बिना शर्त उनकी रिहाई की मांग की।
विज्ञापन
विरोध स्वरूप 15 लोगों ने गिरफ्तारी दी और कलक्ट्रेट में धरना आंदोलन शुरू किया। भाजपाइयों ने राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर लाटा पुल निर्माण में हुई गड़बड़ी की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और पुल का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन
बता दें कि बीते साल मई में गंगोत्री के पूर्व विधायक गोपाल रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लाटा पुल निर्माण की मांग पर गंगोत्री हाईवे पर जाम लगाया था। तब इस मामले में पूर्व विधायक समेत 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था और शुक्रवार को इसमें से आठ लोगों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
इससे गुस्साए भाजपाइयों ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार, पूर्व काबीना मंत्री खजान दास आदि ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही दमनकारी नीति अपनाई है।
पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को धर्मेंद्र सिंह, जयेंद्र पंवार, विनोद सिंह, कृष्ण प्रसाद, मुकेश, उदय सिंह, विजय सिंह, प्रेम राणा, प्रताप सिंह, कमल सिंह, चंद्रा नेगी, भगत सिंह, धीरज लाल, भागीरथी देवी, जयवेंद्र सिंह ने गिरफ्तारी दी।
भटवाड़ी मंडल अध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने बताया कि जनहित में आंदोलन करने वालों पर दर्ज मुकदमे वापस लेकर बिना शर्त रिहा किए जाने तक आंदोलन किया जाएगा। भाजपाइयों ने राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों में स्वराज विद्वान, सुधा गुप्ता, जयवीर चौहान, हरीश डंगवाल, हरीश सेमवाल आदि शामिल थे।