Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Jai Nagaraja Club Chinyalisaur registered victory

Uttarkashi News: जय नागराजा क्लब चिन्यालीसौड़ ने दर्ज की जीत

Tue, 10 Nov 2026 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 10 Nov 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Jai Nagaraja Club Chinyalisaur registered victory
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, दस टीमों ने लिया भाग
विज्ञापन

उत्तरकाशी। राज्य स्थापना दिवस पर जिला खेल विभाग की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित अंडर 20 बालक वर्ग की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जनपद की दस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन खिलाड़ियों के बीच कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
खेल निदेशालय एवं जिला प्रशासन की पहल पर आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी रितु जैन ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में जय नागराजा क्लब चिन्यालीसौड़ ने रैक्स धनारी को 33-14 से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में डुंडा ने जीआईसी बड़ेथी चिन्यालीसौड़ को 42-14 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में फोल्ड धनारी ने कबड्डी बॉयज को कड़े संघर्ष में 29-26 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

वहीं, चौथे मुकाबले में गंगोत्री क्लब ने ब्रह्मखाल पैंथर को 29-17 से हराया। दिन के पांचवें मुकाबले में जय नागराजा क्लब चिन्यालीसौड़ ने डुंडा को 22-20 से हराकर जीत अपने नाम की। इस मौके पर सीएचओ रजनीश कुमार, आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुसाईं, डीपीएम रीप कपिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed