{"_id":"614758ae8ebc3ef2c0715b84","slug":"ishagra-got-a-place-in-the-under-19-vinoo-mankad-trophy-utter-kashi-news-drn3908832112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में ईशाग्र को मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में ईशाग्र को मिली जगह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर ईशाग्र जगूड़ी का चयन बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट सत्र की अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए हुआ है, जो 28 सितंबर से होने वाली ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की टीम से बतौर बल्लेबाज मैदान में उतरेंगे।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी 2021-22 के लिए टीम की घोषणा की है। टीम में उत्तरकाशी निवासी क्रिकेट खिलाड़ी ईशाग्र जगूड़ी का भी चयन हुआ है। ईशाग्र ने देहरादून, मुंबई, बंगलूरू आदि शहरों में क्रिकेट की कोचिंग ली है। सीएयू ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए 15 दिन का चयन शिविर बंगलूरू में आयोजित किया था। शहर के प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी ईशाग्र के पिता विशेष जगूड़ी ने बताया कि ईशाग्र इससे पूर्व वर्ष 2018-19 में उत्तराखंड की टीम से अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए भी खेल चुके हैं और इस बार उत्तराखंड अंडर 19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के एलिट ग्रुप डी में है, जो ट्रॉफी के लिए हैदराबाद रवाना हो गए हैं। ईशाग्र के दादा पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी साहित्यकार हैं। ईशाग्र की उपलब्धि पर पूर्व विधायक गंगोत्री विजयपाल सिंह सजवाण, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, अनघा माउंटेन एसोसिएशन के अजय पुरी, शरद रावत, मोहन डबराल, नवीन पैन्यूली आदि ने खुशी जताई।