फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Investigation finds video of meat being cooked on the Yamunotri trail to be false

Uttarkashi News: जांच में गलत पाया गया यमुनोत्री मार्ग पर मांस पकाने का वीडियो

Fri, 08 May 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 08 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Investigation finds video of meat being cooked on the Yamunotri trail to be false
बड़कोट। बीते बृहस्पतिवार देर शाम को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर स्थित एक ढाबे में मांस पकाने को लेकर वीडियो वायरल हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम बृजेश तिवारी के निर्देश पर थानाध्यक्ष बड़कोेट, तहसीलदार व चौकी प्रभारी पुलिस जानकीचट्टी को जांच के निर्देश दिए। मौके पर जांच में यह वीडियो गलत पाया गया। साथ ही वीडियो बनाने वाले युवक ने भी अपनी गलती स्वीकार की है।
विज्ञापन




बीते बृहस्पतिवार देश शाम को एक युवक ने यमुनोत्री पैदल मार्ग स्थित एक ढाबे में मांस पकाने को लेकर वीडियो वायरल किया था। उसमें ढाबा संचालक और युवक के बीच मांस पकाने को लेकर बातचीत भी हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन की ओर से इसकी जांच के आदेश दिए गए। एसडीएम बृजेश तिवारी की ओर से एक संयुक्त टीम बनाकर जांच के लिए भेजी गई। उस जांच में यात्रा मार्ग पर मांस पकाने को लेकर वीडियो वायरल करने वाले युवक सहित ढाबा संचालक से पूछताछ की गई। उसमें वहां पर किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। तिवारी ने कहा कि जांच में कहीं पर पर भी मांस पकता नहीं हुआ पाया गया है। यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। साथ ही यात्रियों की सुविधाओं और जनभावनाओं का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed