फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Information about food safety standards given to traders

व्यापारियों को दी खाद्य सुरक्षा मानकों की जानकारी

Sun, 17 Oct 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Information about food safety standards given to traders
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने यमुनाघाटी के व्यापारियों के लिए जागरूकता गोष्ठी का आयोजन कर खाद्य पदार्थ सुरक्षा मानकों की जानकारी दी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार ने गोष्ठी में व्यापारियों को बताया कि बिना लाइसेंस और पंजीकरण के कोई भी व्यापारी खाद्य सामग्री न बेचे। ऑनलाइन प्रक्रिया से खाद्य लाइसेंस जरूर बनाएं। उन्होंने बताया कि व्यापारियों को प्रशिक्षण के माध्यम से भी खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया जाएगा। मिठाई की दुकानों में मिठाई की प्रत्येक ट्रे पर पैकिंग तिथि और उसके उपयोग की अंतिम तिथि लिखी होनी जरूरी है। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंद किशोर, व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष कबूल पंवार, प्रदेश मंत्री उपेंद्र असवाल, मदन लाल अग्रवाल, जिला महामंत्री सुरेंद्र रावत, तिलक रमोला, हरदेव राणा, बृजमोहन चौहान, जगदीश असवाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed