{"_id":"679cc7b0fbccc6a257058855","slug":"if-the-road-is-not-asphalted-soon-we-will-stage-a-fierce-protest-uttarkashi-news-c-54-uki1003-110826-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: जल्द सड़क का डामरीकरण नहीं हुआ तो करेंगे उग्र आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: जल्द सड़क का डामरीकरण नहीं हुआ तो करेंगे उग्र आंदोलन
Fri, 31 Jan 2025 06:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 31 Jan 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। जसपुर गांव में सड़क डामरीकरण की मांग लेकर आंदोलनरत ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में जल्द समस्या के निराकरण की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
जसपुर गांव के ग्रामीणों का सड़क डामरीकरण की मांग को लेकर क्रमिक अनशन 16वें दिन भी जारी रहा। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में डीएम को ज्ञापन सौंपा। गांव की नवयुवक ग्राम सुधारक संघर्ष समिति के अध्यक्ष जगमोहन राणा और सचिव बलदेव चौहान, राकेश लाल ने कहा कि वे लंबे समय से जहां जसपुर मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग कर रहे हैं, तो वहीं इसके साथ ही सड़क को आरटीओ पास के साथ मोटर मार्ग के निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त संपत्तियों के प्रतिकर और इसे चमियारी गमरी उल्लण मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग की जा रही है।
प्रशासन और लोक निर्माण विभाग उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे ग्रामीणों को मजबूर होकर क्रमिक अनशन करना पड़ रहा है, लेकिन 15 दिन बीतनेे के बाद भी कोई उनकी सुध नहीं ले रहा है। इसलिए अब कलेक्ट्रेट घेराव के लिए उन्हें बाध्य होना पड़ेगा। वहीं संबंध में उन्होंने पीएम और सीएम को भी प्रतिलिपि प्रेषित की है। संवाद