{"_id":"697f4786ad304cc71107f7f8","slug":"i-am-ready-to-contest-the-assembly-elections-in-2027-kedar-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-117798-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगामी 2027 में विस चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं : केदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगामी 2027 में विस चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं : केदार
Sun, 01 Feb 2026 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 01 Feb 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री से पूर्व विधायक रहे केदार सिंह रावत ने कहा कि वह आगामी 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। जनता का आशीर्वाद मिला तो उनके कार्यकाल में जो क्षेत्र के अधूरे विकास कार्य रह गए थे उन्हें आने वाले समय में पूरी शिद्दत के साथ पूरा किया जाएगा।
बड़कोट में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में रावत ने कहा कि वह सामाजिक व राजनीतिक जीवन में पिछले 40 सालों से लगातार जुड़े हुए हैं। राज्य बनने के बाद उन्होंने सभी विधानसभा चुनाव लड़े हैं और आगे 2027 में आने वाले चुनाव में भी क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ता चाह रहे हैं कि मैं चुनाव लड़ूं, जिसके लिए तैयार हूं।
साथ ही उन्होंने कहा कि उनके द्वारा ओबीसी को केंद्रीय अनुसूची में शामिल करवाने व वनवासी वन अधिनियम लागू करवाने का काम किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किये गए विकास कार्यों को भी गिनाया। ऐतिहासिक तिलाड़ी शहीद स्थल पर विकास कार्य करने, धार्मिक स्थल गंगानी में सौंदर्यकरण, सुरक्षात्मक, यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ावों बडकोट, जानकीचट्टी में पार्किंग निर्माण आदि विकास कार्य उन्होंने किए। यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांव के लिए 39 नई सड़कें स्वीकृत करवाने का काम भी किया। संवाद