फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Houses demolished in the presence of the police administration

पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में ढहाया मकान

Fri, 22 Jul 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 22 Jul 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
Houses demolished in the presence of the police administration
चिन्यालीसौड़ में देवीसौड़ पुल निर्माण में आड़े आ रहा भवन को ध्वस्त करते पुनर्वास विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Amar Ujala

भुगतान लेने के बाद भी खाली नहीं किए जाने पर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पुनर्वास विभाग ने मकान ध्वस्त कर दिया है।

विज्ञापन

बता दें कि दिचली-गमरी पट्टी को ब्लाक मुख्यालय से जोड़ने के लिए पुनर्वास विभाग की ओर से देवीसौड़ में मोटर पुल का निर्माण कराया जा रहा है।

पुल निर्माण में बाधा बन रहे कुछ मकानों को पुनर्वास विभाग ने वर्ष 2009 में ही प्रतिकर भुगतान कर दिया था। भुगतान पाने के बाद अधिकांश लोगों ने मकान तुड़वा दिए, लेकिन देवीसौड़ निवासी विजयपाल ने कई बार बोलने के बाद भी मकान नहीं तुड़वाया। इससे पुल निर्माण में बाधा पैदा होने पर पुनर्वास विभाग ने शुक्रवार को पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी आदि मशीनें लगाकर मकान ढहा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान मकान से निकला सामान मकान मालिक के सुपुर्द कर दिया गया। पुनर्वास विभाग के एई बिजेंद्र पंवार ने बताया कि पुल का कार्य मकान के कारण प्रभावित हो रहा था। भवन का प्रतिकर वर्ष 2009 में ही दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्वस्तीकरण के मौके पर एसडीएम सौरभ असवाल, तहसीलदार पूनम पंत, एसओ रवींद्र यादव, विपिन गुसाईं, जयकृष्ण जुयाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed