{"_id":"6a2000674e282876b406f9d2","slug":"healthcare-services-disrupted-due-to-construction-work-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-120289-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: निर्माण कार्य के चलते स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: निर्माण कार्य के चलते स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
Wed, 03 Jun 2026 03:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 03 Jun 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
एक ही भवन में सिमटा पूरा उप जिला अस्पताल
ओपीडी, एक्स-रे और लैब एक ही छत के नीचे होने से मरीज बेहाल
पुरोला। रवांई घाटी के एकमात्र उपजिला चिकित्सालय पुरोला में भवन निर्माण कार्य के चलते स्वास्थ्य सेवाओं में अव्यवस्थाएं देखने को मिल रही है। पुराने भवनों के ध्वस्तीकरण और नए निर्माण के कारण अस्पताल प्रशासन और मरीजों दोनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में पुराने भवनों को तोड़े जाने के बाद वर्तमान में लगभग सभी स्वास्थ्य सेवाएं एक ही मुख्य भवन से संचालित की जा रही है। इसके चलते ओपीडी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, पैथोलॉजी जांच, दंत चिकित्सा, आयुर्वेदिक उपचार, दवा वितरण और ऑपरेशन संबंधी सेवाएं एक ही भवन में संचालित होने से भीड़ बढ़ रही है।
अस्पताल में प्रतिदिन 300 से 350 मरीजों का ओपीडी पंजीकरण होने से उपलब्ध भवन और वार्ड मरीजों की संख्या के मुकाबले काफी कम पड़ रहे है। उपजिला चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज असवाल ने बताया कि नए भवनों के निर्माण और पुराने भवनों के ध्वस्तीकरण के कारण फिलहाल सभी सेवाएं एक ही भवन में संचालित की जा रही है।
उपजिला चिकित्सालय पुरोला में करीब 43 करोड़ की लागत से आधुनिक ओपीडी भवन, ऑपरेशन थियेटर, अल्ट्रासाउंड कक्ष, एक्स-रे यूनिट, पैथोलॉजी लैब, दंत चिकित्सा विभाग, आयुर्वेदिक चिकित्सा कक्ष और दवा वितरण केंद्र सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं के भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।