फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Health workers and ambulances have been deployed on the Gangotri Highway

Uttarkashi News: गंगोत्री हाईवे पर तैनात किए गए हैं स्वास्थ्यकर्मी और एंबुलेंस

Tue, 15 Jul 2025 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 15 Jul 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
Health workers and ambulances have been deployed on the Gangotri Highway
कांवड़ यात्रियों को न हो स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत विभाग ने की पहल
विज्ञापन

उत्तरकाशी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कांवड़ यात्रा को देखते हुए जनपद मुख्यालय से गंगोत्री तक विभिन्न मुख्य पड़ावों पर एंबुलेंस और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही हाईवे पर मोबाइल एंबुलेंस के माध्यम से कांवड़ यात्रियों को दवाई और प्राथमिक उपचार सहित उनकी स्वास्थ्य जांच की जा रही है। विभाग की ओर से सभी सीएचसी और पीएचसी की टीमें गठित कर हाईवे पर कांवड़ियों के स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस रावत ने बताया कि गंगोत्री धाम में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री पहुंच रहे हैं। गंगोत्री से जल भरकर इन्हें अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए कई किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। इस दौरान उन्हें कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होती है।
विज्ञापन

वहीं मानसून सीजन को देखते हुए कई बार कांवड़ यात्री पत्थर आदि लगने से भी घायल हो जाते हैं। इसलिए उनके स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए गंगोत्री, भैरो घाटी, हर्षिल, गंगनानी, भटवाड़ी, नेताला आदि स्थानों पर एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्यकर्मी भी तैनात किए गए हैं। वे कांवड़ यात्रियों को स्वास्थ्य चेकअप कर रहे हैं। रावत ने कहा कि इस दौरान कांवड़ यात्रियों में हीट स्ट्रोक, रक्तचाप और पैरों से संबंधित अधिक समस्याएं होती है। पड़ावों के अलावा कहीं पर मार्ग में कांवड़ यात्रियों को यह एंबुलेंस स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed