{"_id":"637a4479dd3674079138ad76","slug":"haryana-sent-110-tonnes-of-garbage-from-uttarkashi-utter-kashi-news-drn42869026","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी से 110 टन कूड़ा भेजा हरियाणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी से 110 टन कूड़ा भेजा हरियाणा
विज्ञापन
उत्तरकाशी के तांबाखाणी डंपिंग जोन से कूड़ा ले जाता ट्रक।
- फोटो : UTTER KASHI
नगर पालिका बाड़ाहाट(उत्तरकाशी) ने शहर में समस्या बने तांबाखाणी कूड़ा डंपिंग जोन में जमा कूड़े में से 110 टन कूड़ा हरियाणा भेजा है। हरियाणा की एक कूड़ा प्रोसेसिंग करने वाली कंपनी की मदद से यह कूड़ा 11 ट्रकों में भरा गया। कंपनी कूड़े का वैज्ञानिक ढंग से निपटान करेगी।
जिला मुख्यालय स्थति तांबाखाणी सुरंग के बगल की रोड पर नगर पालिका ने करीब 3800 टन कूड़ा डंप किया हुआ है। इस डंपिंग जोन के पूरी तरह भर जाने के चलते पालिका को वार्डों में ही कूड़ा डंपिंग जोन बनाने का निर्णय लेना पड़ा था। वहीं डंपिंग जोन में पालिका कचरे की छंटाई का काम भी नहीं कर पा रही थी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसएस चौहान ने बताया कि डंपिंग जोन में रास्ता नहीं होने के चलते दिक्कतें हो रहीं थी। पूर्व में भी कूड़ा निस्तारण के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी लेकिन एकल निविदा आने के चलते इसे स्वीकार नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि पालिका तांबाखाणी डंपिंग जोन को खाली करने का प्रयास कर रही है।
दुर्गंध से परेशान रहे लोग
रविवार को तांबाखाणी डंपिंग जोन से कूड़ा हरियाणा भेजे जाने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जेसीबी मशीन के लंबे समय से जमा कूड़ा खुर्द-बुर्द करने और बाद में इसके ट्रकों में लादकर ले जाने से उठती दुर्गंध के चलते लोग परेशान रहे।