{"_id":"063be6a6b5e8cb5a4541c1844f84e292","slug":"handball-championship-wins-dha-dehradun-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएचए देहरादून बनी हैंडबाल की चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएचए देहरादून बनी हैंडबाल की चैंपियन
उत्तरकाशी
Updated Fri, 26 Feb 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में जिला हैंडबाल एसोसिएशन (डीएचए) देहरादून चैंपियन रही है। शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन हो गया।
खेल विभाग और उत्तराखंड हैंडबाल संघ के संयुक्त तत्वावधान में 23 फरवरी से आजाद मैदान में चल रही राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष वर्ग हैंडबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में डीएचए देहरादून ने रुद्रपुर को 24-21 के अंतर से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से रोहित ने पांच व सोहन, अभिषेक, कैलाश और कुलदीप ने 4-4 गोल किए। दूसरे सेमीफाइनल में देहरादून ने निखिल के आठ और अंकित जोशी के चार गोल की बदौलत बागेश्वर को 17-12 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबले में डीएचए देहरादून ने देहरादून को 23-16 से हराकर विजेता के खिताब पर कब्जा किया। समापन मौके पर मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष जयेंद्री राणा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र चंद्र भट्ट, उत्तराखंड हैंडबाल संघ के महासचिव एलपी सुंद्रियाल, रमाशंकर शर्मा, रघु रावत, जयदीप झिंक्वांण, विक्रांत शर्मा, शिवम सेन, विनोद ममगाईं, रमेश राणा और प्रेम सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।