फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Gathered information on the impact of digital technology and cybercrime.

Uttarkashi News: डिजिटल का प्रभाव व साइबर क्राइम की जानकारी ली

Sat, 29 Aug 2026 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 29 Aug 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Gathered information on the impact of digital technology and cybercrime.
उत्तरकाशी। माय भारत की ओर से युवाओं में नेतृत्व विकास सहित संचार और शासन कौशल विकसित करने के लिए तीन दिवसीय फ्यूचर यूथ लीडर्स बूटकैंप का शुभारंभ किया गया। इसके पहले दिन के दो सत्र में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए 35 युवक-युवतियों को नेतृत्व विकास सहित कुशल राजनीतिज्ञ और डिजिटल सहित साइबर क्राइम की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को मांडो रोड स्थित होटल में माय भारत पोर्टल की ओर से आयोजित बूटकैंप का सभासद आदित्य चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंदन पंवार, उपनिदेशक अविनाश कुमार सिंह ने किया। उसके बाद प्रथम सत्र में सभासद व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य चौहान ने युवाओं को छात्र राजनीति से शुरू नेतृत्व विकास की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में पत्रकार विपिन नेगी ने युवाओं को डिजिटल के बढ़ते प्रभाव सहित साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। सोशल मीडिया के लाभ और हानी का आज के समय पर असर पर घटित घटनाओं के बारे में बताया। उपनिदेशक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देशय युवाओं में नेतृत्व और कौशल विकास करना है। इस मौके पर देवेंद्र महर, स्वाती नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed