{"_id":"5741d5fd4f1c1bb615690935","slug":"gas-cylinder-blast-fire-in-home","type":"story","status":"publish","title_hn":" गैस सिलेंडर के रिसाव से लगी मकान में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर के रिसाव से लगी मकान में आग
ब्यूरो/अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी)
Updated Sun, 22 May 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक पुरोला गांव में रसोई गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के कारण एक घर में आग लग गई। तेजी से फैली आग के चलते लकड़ी और टीन से बने तीन कमरों का घर सामान समेत राख हो गई।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब दस बजे पुरोला गांव स्थित सुमन बहुगुणा के मकान की छत पर बने टीन शेड में अचानक आग भड़क उठी, जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने यहां बने लकड़ी और टीन के तीन कमरों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
रसाई गैस सिलेंडर में हुए रिसाव से लगी आग को नियंत्रित नहीं किया जा सका और तीनों कमरे मय सामान के राख हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग को फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन