{"_id":"5762d4184f1c1b397a11b911","slug":"garhwali-kumaoni-poems-garnered-plenty-of-applause","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाली-कुमाऊंनी कविताओं ने खूब बटोरी वाहवाही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाली-कुमाऊंनी कविताओं ने खूब बटोरी वाहवाही
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Thu, 16 Jun 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
कवि गोष्ठी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहित्यकार अबोध बंधु बहुगुणा की 89वीं जयंती के उपलक्ष्य में गढ़वाली कुमाऊंनी भाषा में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोक गायक नवीन कठैत, सुंदर सैलानी एवं अरविंद को अबोध बंधु लोक भाषा सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
मां गंगा फिल्मस की ओर से पालिका सभागार में अबोध बंधु सम्मान समारोह एवं कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष जयेंद्री राणा ने लोक गायक नवीन कठैत, सुंदर सैलानी एवं अरविंद को अबोध बंधु लोक भाषा सम्मान-2016 से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोक भाषा के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए इस तरह के कार्यक्रम जरूरी हैं। उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। कवि गोष्ठी में डा. मीना नेगी ने मांगल गीत की धुन पर कन्या भ्रूण हत्या पर अपनी रचना प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
इनके अलावा लोक कवि धर्मानंद नौटियाल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा गीता गैरोला ने गंगा की व्यथा पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। विशन सिंह पातवान ने गढ़वाली कहावतों के माध्यम से वर्तमान परिदृश्य पर तंज कसे।
गोष्ठी में बांके बिहारी, गजेंद्र मटूड़ा, वेद प्रकाश आदि कवियों ने भी कविताएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र पुरी ने किया। इस मौके पर मां गंगा फिल्मस के निर्माता सुमन कैरवाण, संतोष नेगी, पंकज शाह, आशीष, रविकांत बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।