फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Gangotri to gaumukh trek security tightened every trekker details to be recorded for quick emergency response

उत्तरकाशी: गोमुख जाने वाले हर ट्रैकर का दर्ज होगा पूरा ब्योरा, गंगोत्री से भोजवासा तक सुरक्षा होगी मजबूत

Wed, 07 Oct 2026 01:08 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: Renu Saklani Updated Wed, 07 Oct 2026 01:08 PM IST
सार

गंगोत्री धाम से गोमुख तक बढ़ती आवाजाही के बीच पुलिस ने दुर्गम ट्रैक पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने निरीक्षण के दौरान हर यात्री की जानकारी दर्ज करने और आपात स्थिति में तत्काल रेस्पॉन्स के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Gangotri to gaumukh trek security tightened every trekker details to be recorded for quick emergency response
गौमुख ट्रैक पर भोजवासा पुलिस चौकी का निरीक्षण करते अमर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी मुरुगेशन। - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

गंगोत्री धाम और गोमुख ट्रैक पर बढ़ती आवाजाही के बीच पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा और आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को और मजबूत करने पर जोर दिया है। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने गंगोत्री से गोमुख तक सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए दुर्गम ट्रैक पर आने-जाने वाले प्रत्येक यात्री का पूरा विवरण दर्ज करने और त्वरित रेस्पॉन्स व्यवस्था के निर्देश दिए।

विज्ञापन

 

गोमुख ट्रैक स्थित भोजवासा पुलिस चौकी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसीयात्री के लापता होने, दुर्घटना, संदिग्ध गतिविधि या अन्य आपात स्थिति में सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्गम और विषम भौगोलिक परिस्थितियों में तैनात जवानों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...एक विलेन फिल्म जैसी वारदात: हत्या के पीछे की कहानी हर किसी को चौंका रही, तीन लोगों को उतार दिया मौत के घाट
विज्ञापन
विज्ञापन


जवानों की समस्याएं जानने के साथ उनका मनोबल बढ़ाया और हर परिस्थिति में अलर्ट रहने को कहा। गंगोत्री धाम में भीड़ और यातायात प्रबंधन की समीक्षा करते हुए सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी बढ़ाने तथा भीड़ बढ़ने पर यातायात डायवर्जन की व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए। एडीजी ने नदी घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने और श्रद्धालुओं के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर भी जोर दिया। इस दौरान सीओ उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक हर्षिल प्रदीप तोमर भी मौजूद रहे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed