फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Gangotri Highway: Landslides are occurring in Nalupani even in clear weather.

गंगोत्री हाईवे : नालूपानी में साफ मौसम में भी हो रहा है भूस्खलन

Tue, 21 Oct 2025 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 21 Oct 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
Gangotri Highway: Landslides are occurring in Nalupani even in clear weather.
मलबे से सड़क हुई संकरी, बीआरओ नहीं हटा रहा है मलबा
विज्ञापन

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी में मानसून सीजन में सक्रिय भूस्खलन नासूर बन गया है। साफ मौसम में भी भूस्खलन होने के कारण मलबा और बोल्डर सड़क पर गिर रहे हैं। बावजूद इसके बीआरओ की ओर से सड़क से मलबा नहीं हटाया जा रहा है। वहीं भूस्खलन को रोकने के लिए अभी तक कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं।
मानसून सीजन में गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के समीप पहाड़ी से भूस्खलन सक्रिय हुआ था। इससे गंगोत्री हाईवे पर कई दिनों तक आवाजाही भी बाधित रही थी। मानसून सीजन के बाद बीआरओ ने भूस्खलन जोन से पहाड़ी पर लटक रहे मलबे को भी हटाया था लेकिन यह समस्या साफ मौसम में भी समाप्त नहीं हो रही है।
विज्ञापन

वहां पर कई बार अचानक पहाड़ी से बोल्डर और मलबा गिर रहा है। इससे वाहनों की आवाजाही में भी खतरा बना है। भूस्खलन के कारण हाईवे भी संकरा हो गया है जिससे आवाजाही में दिक्कत हो रही है। वहीं बीआरओ ने सड़क से मलबा साफ नहीं किया है। नालूपानी के अलावा धरासू के आसपास भी सड़क पर मलबा पसरा है। मलबे के कारण संकरी हुई सड़क पर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पहाड़ी से अचानक मलबा और बोल्डर गिरने से आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। इस संबंध में बीआरओ के अधिकारियों से फोन से संपर्क करने पर उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed