{"_id":"66fe83ad9b0163f80c020fac","slug":"gangotri-highway-it-takes-one-hour-to-cover-a-distance-of-nine-km-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-108828-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री हाईवे : नौ किमी की दूरी तय करने में लग रहा एक घंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री हाईवे : नौ किमी की दूरी तय करने में लग रहा एक घंटा
Thu, 03 Oct 2024 05:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं के कारण हर दिन लग रहा है जाम
उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर रतूड़ीसेरा सहित बंदरकोट में पहाड़ी पर हो रहे ट्रीटमेंट कार्य के दौरान अव्यवस्थाओं के कारण लंबा जाम लग रहा है, जबकि इस संबंध में पहले भी स्थानीय लोग मांग कर चुके हैं कि ट्रैफिक व्यवस्था के लिए दोनों स्थानों पर उचित प्रबंधन किया जाए। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थिति यह है कि यात्रियों को नौ किमी की दूरी तय करने में एक घंटे का समय लग रहा।
मानसून सीजन समाप्त होने पर बीआरओ की ओर से बंदरकोट में दोबारा और रतूड़ीसेरा में ट्रीटमेंट का नया कार्य शुरू कर दिया है। इन दिनों चारधाम यात्रा भी चरम पर है। इन दिनों दोनों स्थानों पर यातायात को कभी भी रोक दिया जाता है। स्थिति यह है कि रतूड़ीसेरा और बंदरकोट में करीब आधे-आधे घंटे जाम लगने के कारण यात्रियों को नौ किमी की दूरी तय करने में एक घंटा अतिरिक्त लग रहा है।
क्षेत्र के विजयेश्वर डंगवाल, विपिन उनियाल, ओम प्रकाश भट्ट व दिग्विजय आदि का कहना है कि यहां बीआरओ सहित पुलिस और प्रशासन को इस प्रकार का प्रबंधन करना चाहिए, जिससे ट्रीटमेंट कार्य भी चलता रहे और लोगों को आवाजाही में परेशान न होना पड़े। एक समय सीमा तय की जाए, जिससे कि यात्री अपनी सुविधानुसार योजनाबद्ध तरीके से अपनी यात्रा कर सके।
विज्ञापन
यातायात निरीक्षक राजेंद्र नाथ का कहना है कि ट्रीटमेंट वाले दोनों स्थानों पर वाहनों की आवाजाही का व्यवस्थित करने के लिए होमगार्ड तैनात किए गए हैं। उसके बाद भी समस्या बनी हुई है, तो वहां पर फोर्स बढ़ाई जाएगी। साथ ही कार्यदायी संस्था से मिलकर सामंजस्य बनाया जाएगा, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो।
जोखिम के साथ आवाजाही कर रहे दोपहिया चालक
रतूड़ीसेरा में जाम के चलते दोपहिया वाहन चालकों को अठाली मार्ग से आवाजाही के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मार्ग बेहद खस्ताहाल होने के चलते दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। बावजूद इसके हाईवे ट्रीटमेंट और चौड़ीकरण कार्य कर रही कंपनी व्यवस्था में सुधार के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है।