फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Gangotri Dham close down for the winter

शीतकाल के लिए गंगोत्री धाम के कपाट बंद

Mon, 31 Oct 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Mon, 31 Oct 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Gangotri Dham close down for the winter
Gangotri Dham pilgrims descended. - फोटो : अमर उजाला

अन्नकूट पर्व पर सोमवार को दोपहर साढ़े 12 बजे विधि विधान के साथ गंगोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। गंगोत्री से गंगा जी की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ मुखबा गांव रवाना किया गया। मंगलवार को गंगा जी की मूर्ति मुखबा स्थित मंदिर में स्थापित की जाएगी।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही गंगोत्री धाम में गंगा की विदाई की तैयारियां शुरू हो गई थीं। इस दौरान गंगा का अभिषेक करने के साथ ही गंगा लहरी, गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया गया। गंगोत्री मंदिर में श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति के दर्शन किए। तय मुहूर्त पर दोपहर साढे़ 12 बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।
विज्ञापन


इसके बाद गंगा जी की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ मुखबा के लिए रवाना किया गया। 12 ग्रेनेडियर के पाइप बैंड और ढोल-दमाऊं की अगुवाई में डोली यात्रा भैरोंघाटी होते हुए रात्रि विश्राम के लिए मुखबा स्थित देवी मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगोत्री में सेना की 12 ग्रेनेडियर की ओर से श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क मेडिकल कैंप और भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल एवं सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि मंगलवार को गंगा जी की भोग मूर्ति को मुखबा स्थित गंगा मंदिर में प्रतिष्ठित किया जाएगा।


इस मौके पर विधायक विजयपाल सजवाण, चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल, पूर्व विधायक गोपाल रावत, एसपी ददनपाल, तहसीलदार चंदन सिंह राणा, सुधांशु सेमवाल, गणेश सेमवाल, रविंद्र सेमवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed